देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री

दिल्ली-NCR: भीषण ठंड से राहत, गुरुग्राम में पारा 1.8 डिग्री

देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहने से शीत लहर से राहत मिली, जबकि गुरुग्राम 1.8 डिग्री पर ठिठुर रहा है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है ।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह धुंध रही, हालांकि धीरे-धीरे कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ और सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता लगभग 800 मीटर हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे यहां के पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो सुबह 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर पर आ गयी, जिससे यह 'हल्के' से 'बहुत घने' कोहरे में बदल गया। आठ बजे इसमें थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले में 6 सैनिकों की मौत।...
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें