बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण, 1,200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम
सामरिक बल कमान के तत्वावधान में परीक्षण
ओडिशा के चांदीपुर से शुक्रवार को ‘अग्नि-1’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। 700 से 1,200 किमी तक मार करने वाली यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण में सभी तकनीकी और परिचालन मानक सफल रहे, जिससे इसकी सटीकता और विश्वसनीयता साबित हुई।
नई दिल्ली। छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल एक हजार किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु पेलोड के साथ 700 किलोमीटर से 1,200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। इससे प्रणाली की विश्वसनीयता और सटीकता का पता चला। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।

Comment List