बजट पर भड़के सुरजेवाला : हरियाणा की अनदेखी का लगाया आरोप, बजट राज्य के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल

राज्य के साथ भेदभाव को दर्शाता है

बजट पर भड़के सुरजेवाला : हरियाणा की अनदेखी का लगाया आरोप, बजट राज्य के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार हरियाणा की जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और बजट राज्य के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्रीय बजट में हरियाणा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में हरियाणा की पूरी तरह अनदेखी की गई है और राज्य के साथ बार-बार हकमारी की जा रही है। सुरजेवाला ने अपनी प्रतिक्रिया में हरियाणा के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जब नायब हो सरकार, तो हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार-बार। केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा बजट भाषण में हरियाणा का नाम भी नहीं लिया गया, जो राज्य के साथ भेदभाव को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता ने बजट पर तंज कसते हुए कहा कि मिला राखी में (एएसआई) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का झुनझुना। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार हरियाणा की जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और बजट राज्य के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा।

Tags: surjewala

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका