तमिलनाडु चुनाव: पीएमके ने जारी की 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, धर्मपुरी सीट से सौम्या को देगी विपक्ष का टक्कर

तमिलनाडु चुनाव: पीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची

तमिलनाडु चुनाव: पीएमके ने जारी की 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, धर्मपुरी सीट से सौम्या को देगी विपक्ष का टक्कर

डॉ. अंबुमणि रामदास ने धर्मपुरी से अपनी पत्नी प्रो. सौम्या सहित 15 उम्मीदवारों की सूची घोषित की। अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन के तहत पीएमके (PMK) 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पेरम्बूर और कट्टूमन्नारकोइल जैसी सीटों पर मुकाबला चतुष्कोणीय और दिलचस्प हो गया है, जहां दिग्गजों की साख दांव पर है।

चेन्नई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अंबुमणि रामदास ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, जिसमें उनकी पत्नी प्रो. सौम्या, वरिष्ठ नेता एवं कवयित्री एम थछिलागबामा तथा वकील एवं पार्टी प्रवक्ता के. बालू के नाम शामिल है। डॉ रामदास वन्नियार-बहुल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पार्टी 'पट्टाली मक्कल काची' (पीएमके) के एक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। पीएमके के इस समूह ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रक गठबंध (राजग) के साथ गठबंधन किया है और उसे 18 सीटें आवंटित की गयी हैं। इसके अलावा एक राज्यसभा सीट भी मिली, जिसके कारण डॉ. अंबुमणि का चुनाव हुआ। इस समूह ने कुछ दिन पहले ही तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

डॉ. अंबुमणि ने आज शेष 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी धर्मपुरी सीट से प्रो. सौम्या को चुनाव मैदान में उतार रही है। धर्मपुरी सीट को पीएमके का गढ़ माना जाता है और यहाँ वन्नियार मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। प्रो. सौम्या पीएमके के 'पसुमई थायगम' का भी नेतृत्व करती हैं, जो एक गैर सरकार संगठन (एनजीओ) है और जिसका उद्देश्य पर्यावरण संबंधी पहलों को बढ़ावा देना, उनका संरक्षण करना और हरित क्षेत्र को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि थिलागाबामा और बालू को क्रमशः पेरम्बूर और तिरुपोरुर सीटों से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। थिलागाबामा चेन्नई के पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से एक उच्च स्तरीय लड़ाई में शामिल होंगी, जो उन दो सीटों में से एक थी, जिन पर नवोदित तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक एवं अभिनेता से राजनेता विजय पहली बार चुनावी समर में उतरे हैं। एक मजबूत बहुदलीय गठबंधन का नेतृत्व कर रही सत्तारूढ़ द्रमुक ने पेरम्बूर सीट से निवर्तमान विधायक आर. मैदान में उतारा है, जबकि अन्य उम्मीदवार नाम तमिलर काची (एनटीके) के वेट्री थमिज़ान हैं, जिससे यह मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है।

अन्य पीएमके उम्मीदवारों में वृद्धाचलम से पीएमके महिला इकाई की सचिव डॉ. तमिझाराई आदिमूलम, एम मूर्ति (सलेम पश्चिम), पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष पदी वी सेल्वम (पेनगरम), सीआर बस्करन (पोलूर), के वैथी (जयमकोंडान), एस सदाशिवम (सलेम पश्चिम), सी शिवकुमार (विक्रवंडी), एडवोकेट सरवनन (शोलिंगुर), सुश्री शामिल हैं। सीतामल्ली ए पलानीस्वामी (मयिलादुथुराई), पी महेशकुमार (उथिरामेरुर), ए पी चेझियान (ऋशिवंधियम) और डॉ अंबू चोझान (कट्टूमन्नारकोइल-आर) शामिल हैं।

Read More अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, गाड़ी के टेंक फुल करवाने से पहले जानें क्या है आज आपके शहर में भाव

डॉ. तमिलरसी और डॉ. अन्बू चोझान का मुकाबला क्रमशः डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता और दलित संगठन वीसीके के संस्थापक एवं लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन से है। यह वही क्षेत्र है जहाँ से पार्टी के संस्थापक और उनके दिवंगत पति विजयकांत पहली बार 2006 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों से जल्द ही अपने पर्चे दाखिल करने की उम्मीद है, क्योंकि सरकारी छुट्टियों के चलते उनके पास केवल चार दिनों का ही समय है।

Read More अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार रुपया निचले स्तर पर, 93.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हार्डवेयर दुकान चोरी का खुलासा : दो शातिर चोर गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद जयपुर में हार्डवेयर दुकान चोरी का खुलासा : दो शातिर चोर गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद
संजय सर्किल पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेनेटरी व हार्डवेयर की दुकान में चोरी...
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार का विकास कार्यों से लेना देना नहीं
नेपाल में राजनीतिक भूचाल: धन शोधन मामले में नेपाल के पूर्व ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार, सात दिनों की हिरासत में भेजा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा 
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा
जयपुर सराफा बाजार में चमक : कीमती धातुओं के दामों में तेजी, जानें क्या है भाव
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप