तरनतारन विधानसभा उपचुनाव : आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू 12 हजार मतों से विजयी, सुखविंदर कौर को हराया

तरनतारन उपचुनाव: AAP ने सीट बरकरार रखी

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव : आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू 12 हजार मतों से विजयी, सुखविंदर कौर को हराया

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव में AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों से जीत दर्ज कर सीट बरकरार रखी। संधू को 42,649 वोट मिले, जबकि अकाली दल की सुखविंदर कौर को 30,558 वोट मिले। तीसरे स्थान पर ‘वारिस पंजाब दे’ के मनदीप सिंह खालसा रहे। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जीत को जनता का भरोसा बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर को 12091 मतों से हरा कर सीट को बरकरार रखी। श्री संधू को 42649 को मत मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर को कुल 30558 वोट मिले। डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी 'वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा कुल 19620 मत प्राप्त कर 23029 मतों के अंतर से तीसरे स्थान पर रहे।

कांग्रेस उम्मीदवार करणवीर सिंह को 15078 मत प्राप्त कर 27561 मतों के अंतर से चौथे स्थान पर रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू 6239 प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे। उन्हे कुल 6239 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना के 16 राउंड पूरे होने तक 609 वोट नोटा में गये।

पार्टी विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को निधन हो जाने से यह सीट खाली हो गयी थी, जिसके बाद विधानसभा ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। सोहल ने उस समय शिरोमणि अकाली दल के हरमीत सिंह संधू को 52,935 वोटों से हराकर यह सीट जीती थी। तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू 16 जुलाई को चंडीगढ़ में श्री भगवंत सिंह मान और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुये थे। पार्टी ने संधू को तरनतारन का हलका प्रभारी नियुक्त किया था, जिसका स्थानीय नेतृत्व ने विरोध किया था।

श्री संधू की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि, पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर आप पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

Read More प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की

पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, तरन तारन उपचुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई। तरन तारन की जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के काम पर अपनी मुहर लगाई है और अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा की राजनीति को नकार दिया है।

Read More महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र