गंगोत्री हाईवे पर गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवल्स पलटा, ब्रेक फेल होने से हादसा; 17 यात्री सुरक्षित

हल्की चोटों के बाद सभी सुरक्षित

गंगोत्री हाईवे पर गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवल्स पलटा, ब्रेक फेल होने से हादसा; 17 यात्री सुरक्षित
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्रियों का वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेम्पो ट्रैवलर का ब्रेक फेल होने से सड़क पर वाहन पलट गया, जिसमें सवार 17 यात्रियों में से कुछ को हल्की चोटें आईं। सभी तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन रविवार सुबह गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से वाहन सवार यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी के प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण केंद्र से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स का ब्रेक फेल होने के कारण रोड पर ही पलटने की सूचना मिली। 

बताया जाता है कि वाहन संख्या यूके 14 पीए 5006 में 17 यात्री सवार थे। जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री गुजरात के है और सभी सुरक्षित हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति