केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलें : संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उतारा, खैहरा बोले - इससे पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते
न राज्यसभा जा रहे हैं
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते।
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है। कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि आप संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पूछा कि क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। वहीं आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल न पंजाब के सीएम बन रहे हैं और न राज्यसभा जा रहे हैं।
Tags: kejriwal
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Feb 2025 19:02:17
आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सिसोदिया की शराब नीति ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जो हश्र किया...
Comment List