पैनक्रिएटिक कैंसर के इलाज में बड़ी उम्मीद : नई दवा को FDA की मंजूरी, एक महीने की दवा की कीमत करीब 33 लाख रुपए

कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने का काम करती है दवा

पैनक्रिएटिक कैंसर के इलाज में बड़ी उम्मीद : नई दवा को FDA की मंजूरी, एक महीने की दवा की कीमत करीब 33 लाख रुपए
FDA ने एडवांस्ड पैनक्रिएटिक कैंसर के इलाज के लिए डाराक्सोनरासिब को मंजूरी दी है। ‘रासोंक’ नाम से आने वाली यह रोजाना ली जाने वाली गोली KRAS म्यूटेशन को निशाना बनाती है। करीब 500 मरीजों के अध्ययन में बेहतर सर्वाइवल दिखा। हालांकि, इसकी मासिक कीमत करीब 33 लाख रुपए तक हो सकती है।

नई दिल्ली। पैनक्रिएटिक कैंसर शुरुआती दौर में आसानी से पकड़ में नहीं आता, इसलिए इसे बेहद घातक कैंसरों में गिना जाता है। अब एडवांस्ड पैनक्रिएटिक कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगी है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डाराक्सोनरासिब नाम की नई दवा को मंजूरी दी है। इसे रेवोल्यूशन मेडिसिन्सरासोंकब्रांड नाम से बाजार में उतारेगी। यह हर दिन ली जाने वाली गोली है, जो KRAS प्रोटीन के म्यूटेशन को निशाना बनाकर कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने का काम करती है। KRAS म्यूटेशन पैनक्रिएटिक कैंसर के ज्यादातर मामलों में ट्यूमर के बढ़ने की अहम वजह माना जाता है। लंबे समय तक इसेअनड्रगेबलटारगेट माना जाता था।

करीब 500 मरीजों पर हुए अध्ययन में सामने आया कि पहले इलाज का असर खत्म होने के बाद नई दवा लेने वाले मरीजों में जीवित रहने की संभावना बेहतर रही और गंभीर साइड इफेक्ट भी अपेक्षाकृत कम देखे गए। इस दवा की कीमत भी काफी अधिक है। कंपनी के मुताबिक एक महीने के ईलाज की कीमत करीब 39,800 डॉलर यानी लगभग 33 लाख रुपये हो सकती है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि KRAS को निशाना बनाने वाली यह तकनीक भविष्य में फेफड़ों समेत अन्य कैंसर के इलाज का रास्ता भी खोल सकती है।

 

Tags: Cancer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितने गिरे भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितने गिरे भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में रिकॉर्ड गिरावट आई। चांदी ₹3,700 टूटकर ₹2,47,600 प्रति किलो, शुद्ध सोना ₹2,500...
नेपाल बाढ़: विदेश मंत्रालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक
शराब पीने बुलाया, फिर साथी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का; निफ्टी भी 24,100 के नीचे बंद
रक्षाबंधन पर एसके फाइनेंस का तोहफा, 10 हजार से अधिक चैनल पार्टनर्स को मिलेगा ₹50 करोड़ का साइबर इंश्योरेंस कवर
नेपाल त्रासदी पर खड़गे ने जताया दुख : बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता, मोदी से की मदद की अपील