उत्तर प्रदेश में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, सभी स्कूलों में एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा

जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है

उत्तर प्रदेश में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, सभी स्कूलों में एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा

बम निरोधक दस्ता, एंटी-सबोटाज चेक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के नोएडा में 12 निजी विद्यालयों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके कारण अफरा-तफरी हो गयी। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नोएडा, सेंट्रल नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित तीनों जोन के सभी विद्यालयों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।  पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विद्यालयों को एक ही तरह का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एंटी-सबोटाज चेक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस की तरफ से पूर्णत: तलाशी अभियान चलाया। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है। ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। फिलहाल सभी स्कूलों में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है।

Tags: bomb

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग