बंगाल में बकरीद पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी : टीएमसी सरकार दे रही थी 2 दिन की छुट्टियां, अधिसूचना में किया बदलाव

नई अधिसूचना में नये प्रशासन ने बदलाव किया

बंगाल में बकरीद पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी : टीएमसी सरकार दे रही थी 2 दिन की छुट्टियां, अधिसूचना में किया बदलाव

पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने बकरीद पर छुट्टियों में बड़ा बदलाव किया है। पहले टीएमसी सरकार पिछले 15 वर्षों से ईद के मौके पर दो दिन का अवकाश देती रही, लेकिन नए प्रशासन ने इस बार केवल 28 मई (गुरुवार) को एक दिन की छुट्टी घोषित की। पहले 26 और 27 मई की छुट्टियां तय की गई थीं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने बकरीद पर एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि 15 सालों से पिछली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ईद मनाने के लिए दो दिनों की छुट्टियां दे रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस साल की शुरुआत में त्योहार के लिए 26 और 27 मई को छुट्टियों की घोषणा की थी, लेकिन शनिवार को नबन्ना से जारी एक नई अधिसूचना में नये प्रशासन ने बदलाव किया और बकरीद के लिए 28 मई गुरुवार को केवल एक दिन की छुट्टी घोषित की।

Tags: holiday

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- हमारी बेटियां असुरक्षित तो जवाबदेही किसकी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- हमारी बेटियां असुरक्षित तो जवाबदेही किसकी
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार को घेरते हुए बहन बेटियों की सुरक्षा...
कांग्रेस वोट मांगने से पहले 20 लाख इंदिराम्मा आवासों का निर्माण करके दिखाए, श्वेत पत्र की मांग : केटीआर
MDM अस्पताल के ENT वार्डों में गर्मी का संकट: भीषण गर्मी में बंद पड़े पंखे-कूलर, मरीज घरों से पंखे लाने को मजबूर
खरीफ सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से लेकर डिजिटल खेती तक बनेगा नया कृषि रोडमैप: शिवराज सिंह चौहान
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओमान को उड़ाने की धमकी, ओमान के समर्थन में उतरा तेहरान  
फिटनेस खत्म होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ी रोडवेज बसें, कोटपूतली डिपो की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान और राष्ट्रीय सम्मान