दिल्ली में कांवड़ यात्रा का ट्रैफिक अलर्ट: 11 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर जाम का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए अलर्ट

दिल्ली में कांवड़ यात्रा का ट्रैफिक अलर्ट: 11 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर जाम का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रमुख मार्गों पर मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और अस्पताल जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पूर्व नियोजित योजना और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में यात्रियों के लिए एक यातायात परामर्श जारी किया है। यात्रा के लिए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्थाएं प्रभावी रहेंगी। परामर्श के अनुसार, मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही और कांवड़ शिविरों की स्थापना के कारण कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम और मार्ग परिवर्तन होने की आशंका है। यात्रियों को सलाह दी गयी है कि कांवड़ यात्रा के व्यस्त समय के दौरान यदि संभव हो तो आउटर रिंग रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, महरौली बदरपुर रोड, महात्मा गांधी रोड, अरबिंदो मार्ग, जे.बी. टीटो मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है। विशेष रूप से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि यात्रा अवधि के दौरान देरी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और आम जनता को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान ये विशेष इंतजाम लागू रहेंगे।

परामर्श में कांवड़ियों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कांवड़ियों से महरौली-बदरपुर रोड, जे.बी. टीटो मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि इन रास्तों पर दिल्ली मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है और पैदल चलने वालों के लिए जगह सीमित है। वाहन चालकों से सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और जहां तक संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान यातायात संबंधी जानकारी से अवगत रहें, मार्ग परिवर्तन और नयी जानकारियों के लिए ट्रेफिक पुलिस के आधिकारिक संचार माध्यमों से जुड़े रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 साल किए पूरे, 2010 में अपनी लिस्ट में किया था शामिल जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 साल किए पूरे, 2010 में अपनी लिस्ट में किया था शामिल
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल जंतर-मंतर ने 16 वर्ष पूरे किए। अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित,...
अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध: भारतीय कंपनी समेत रूस, चीन और ईरान की छह कंपनियां ब्लैकलिस्ट, क्षेत्रीय अभियानों में मदद का आरोप
रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप  
कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार
पुरानी पेंशन को लेकर यूपी में बड़ा आंदोलन: कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान- अब नहीं झुकेंगे, सरकार को देंगे करारा जवाब
सुबोध कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में आग : 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, समय रहते दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला