चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव

पुलिस और SDRF की टीम ने रातभर चलाया रेस्क्यू अभियान

चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
मध्यप्रदेश के मुरैना में चंबल नदी किनारे बकरियां चराने गए युवक अनिल गुर्जर पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर गहरे पानी में खींच लिया। एसडीआरएफ की टीम ने 14 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह युवक का शव बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम रिठोरा निवासी अनिल गुर्जर शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान वह नदी किनारे शौच करने गया, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में रोकना पड़ा। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग