अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: लखनऊ में 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित

वामा सारथी सम्मान: यूपी पुलिस परिवार की 14 'प्रेरणादूत' महिलाएं सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: लखनऊ में 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वामा सारथी ने यूपी पुलिस कर्मियों के परिवारों की 14 असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया। 'Give To Gain' थीम पर आधारित इस समारोह में मोटर व्लॉगर, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों हेतु सराहा गया। मीनाक्षी सिंह ने इन महिलाओं को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत और नारी शक्ति का गौरव बताया।

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवार की उन 14 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

रविवार को वामा सारथी कार्यालय, लखनऊ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मान के लिए प्रदेश के सभी जनपदों से ऑनलाइन नामांकन मांगे गए थे, जिनमें कुल 530 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। वामा सारथी की स्क्रीनिंग समिति द्वारा 14 महिलाओं और बालिकाओं का चयन किया गया था।

समारोह में मीनाक्षी सिंह ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन असाधारण महिलाओं को सम्मानित करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि समाज की हर बेटी, माँ और महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम ‘Give To Gain’ यानी ‘देने में ही पाना है’ से प्रेरित है। इस थीम का संदेश है कि जब महिलाओं को ज्ञान, अवसर, सहयोग और सम्मान दिया जाता है तो उससे न केवल वे स्वयं सशक्त होती हैं बल्कि पूरा समाज समृद्ध होता है।

Read More राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद

समारोह में शामली की मोटर व्लॉगर एवं डिजिटल क्रिएटर स्वाति रोझा, महराजगंज की उद्यमी खुशबू सिंह, बुलंदशहर की संस्कृत प्रचारक बहनें अपूर्वा और अपूर्वी, बीएसएफ एयर विंग की अधिकारी भावना चौधरी, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी श्रेया सिंह, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. नेहा सिंह, वैज्ञानिक डॉ. पद्मिनी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता साधना, चिकित्सक डॉ. निरिमा गौतम, साहित्यकार आकांक्षा प्रजापति, विज्ञान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निगहत, तथा अंगदान के लिए साहसिक निर्णय लेने वाली हेमलता यादव और दीप्ति यादव को सम्मानित किया गया।

Read More मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में फसल भंडारण गोदाम की उठी मांग, मंत्री ने दिया जवाब विधानसभा में फसल भंडारण गोदाम की उठी मांग, मंत्री ने दिया जवाब
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में रानीवाड़ा में फसल भंडारण हेतु गोदाम निर्माण को लेकर सवाल उठा। विधायक रतन देवासी...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : हौसलों की उड़ान हो तुम, सपनों की पहचान हो तुम
विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, जानें पूरा मामला
लापता बच्चों की बढ़ती संख्या एक सामाजिक संकट
विधानसभा में उद्योगों की स्थापना को लेकर सवाल : आसींद में बनाया जा सकता है सिरेमिक जोन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
टीकाराम जूली बने कर्तव्य और संवेदना का उदाहरण, माता के निधन के बाद आज पहुंचे विधानसभा
आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला