सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल

मुंबई की मंडी में दिखा गजब फैशन

सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल
महंगे डिजाइनर कपड़े और आलीशान रैंप छोड़िए, मुंबई के वसई में सब्जी मंडी ही फैशन शो का मंच बन गई। 'विजन वोग फैशन वीक' में मॉडल्स मूली और धनिया को फैशन एक्सेसरी बनाकर कैटवॉक करते नजर आए। फैशन मेंटर साहिल सिंह की इस अनूठी पहल ने साबित किया कि स्टाइल के लिए महंगे ब्रांड नहीं, क्रिएटिविटी जरूरी है।

मुंबई। फैशन शो का नाम आते ही महंगे डिजाइनर कपड़े, चमचमाती लाइटें और आलीशान रैंप की तस्वीर सामने आती है, लेकिन मुंबई के वसई में नजारा बिल्कुल अलग था। यहां किसी फाइव स्टार होटल या बड़े मंच पर नहीं, बल्कि सब्जी मंडी की संकरी गलियों में फैशन शो आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि मॉडल्स के हाथों में महंगे हैंडबैग की जगह मूली और धनिया नजर आए।

इस अनोखे फैशन शो का नाम 'विजन वोग फैशन वीक' रखा गया। मुंबई के फैशन मेंटर और मॉडल साहिल सिंह ने इसकी परिकल्पना की। उन्होंने पारंपरिक फैशन शो से हटकर कुछ नया करने के इरादे से सब्जी मंडी को ही रैंप बना दिया। यहां लड़के और लड़कियां आकर्षक परिधानों में पूरे आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक करते नजर आए। किसी ने मूली को अपना फैशन एक्सेसरी बनाया तो किसी ने हरी धनिया की गड्डी से अपने लुक को खास अंदाज दिया।

महंगे ब्रांड नहीं, क्रिएटिविटी बनी पहचान

साहिल सिंह ने इस फैशन वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें मॉडल्स सब्जियों की दुकानों और खरीदारी करने आए लोगों के बीच किसी अंतरराष्ट्रीय फैशन शो की तरह कैटवॉक करते दिखाई दे रहे हैं। बाजार की सामान्य हलचल के बीच मॉडल्स का यह अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। वीडियो में ट्रेंडिंग पहाड़ी गाना 'स्वामी परदेश' भी सुनाई दे रहा है, जिसने इस आयोजन को और दिलचस्प बना दिया। साहिल के मुताबिक, उनका उद्देश्य फैशन को महंगे ब्रांड और लग्जरी जगहों तक सीमित रखने की सोच को बदलना था। उनका मानना है कि रचनात्मकता और आत्मविश्वास हो तो किसी भी जगह को फैशन रैंप बनाया जा सकता है।

Read More महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोग मॉडल्स के आत्मविश्वास और सब्जियों के अनोखे इस्तेमाल की तारीफ कर रहे हैं। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि फैशन के लिए महंगे मंच की नहीं, बल्कि नए विचार की जरूरत होती है। वसई की इस मंडी में सब्जियों के साथ स्टाइल का ऐसा तड़का लगा कि खरीदारी करने आए लोग भी दर्शक बन गए।

Read More राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए, डरकर कब तक करेंगे राजनीति

Tags: market

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में राजस्थान संस्कृत अकादमी ने नवाचार करते हुए पहली बार...
जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?
अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 
सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल