अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का वीडियो वायरल: सचिवालय प्रभारी ने किया वायरल वीडियो का खंडन, शरारती तत्वों को दी चेतावनी 

सिख मर्यादा: अकाल तख्त ने भ्रामक वीडियो की कड़ी निंदा की

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का वीडियो वायरल: सचिवालय प्रभारी ने किया वायरल वीडियो का खंडन, शरारती तत्वों को दी चेतावनी 
श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह के वायरल वीडियो को 'फेक और एडिटेड' करार दिया है। बागीचा सिंह ने स्पष्ट किया कि जत्थेदार साहिब ने किसी नेता के पैर नहीं छुए, बल्कि यह धार्मिक मर्यादा को बदनाम करने की साजिश है। संगत से शरारती तत्वों के भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने की अपील की गई है।

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के प्रभारी, बागीचा सिंह ने हाल ही में बटाला में आयोजित एक गुरमत समागम के दौरान जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के शूट किये गये एक वीडियो को कथित तौर पर तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों की कड़ी निंदा की है। हाल ही में बटाला में एक गुरमत समागम आयोजित किया गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि जत्थेदार साहिब एक अकाली नेता के चरणों में झुक रहे हैं।

बागीचा सिंह ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए मंगलवार को बताया कि मंच सचिव के अनुरोध पर संगत को संबोधित करने के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज सिरोपा (सम्मान) प्राप्त करने के बाद बैठने ही वाले थे। इसी बीच मंच सचिव ने मंच पर मौजूद संबंधित अकाली नेता को बोलने के लिए आमंत्रित किया। अकाली नेता ने हालांकि यह कहते हुए मना कर दिया कि चूंकि जत्थेदार साहिब पहले ही सभा को संबोधित कर चुके हैं, इसलिए उन्हें बोलने की आवश्यकता नहीं है। पूरे वीडियो में अकाली नेता को माइक्रोफोन एक तरफ हटाते हुए भी देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सम्मानित जत्थेदार सिख सिद्धांतों और मर्यादा (धार्मिक आचार संहिता) का सख्ती से पालन करते हैं और किसी भी परिस्थिति में इसके विरुद्ध कार्य नहीं कर सकते। वायरल वीडियो में किये गये दावों का खंडन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चित्रण पूरी तरह गलत है कि माननीय जत्थेदार एक अकाली नेता के चरणों में झुके थे। इसी दौरान, जत्थेदार गड़गज्ज, जो बैठने की प्रक्रिया में थे, अचानक फिर से खड़े हो गये और मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हो गये। बागीचा सिंह ने कहा कि इस घटनाक्रम को दुर्भावनापूर्ण तरीके से संपादित किया गया और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के उच्च पद को बदनाम करने के लिए संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया गया, जो कि अस्वीकार्य है। उन्होंने भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी चेतावनी दी कि वे ऐसी हरकतों से बाज आयें और विकृत सामग्री को हटा दें।

सचिव ने कहा कि कुछ शरारती ताकतें सिख समुदाय के बीच श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार और सम्मानित जत्थेदारों के संबंध में भ्रम पैदा करके इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने खालसा पंथ और संगत से ऐसी कोशिशों के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया।

Read More अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस