विजय सरकार का पहला बजट: सोने का सिक्का, लैपटॉप और साड़ी की सौगात

टीवीके सरकार ने महिलाओं और शिक्षा पर दिया जोर

विजय सरकार का पहला बजट: सोने का सिक्का, लैपटॉप और साड़ी की सौगात
तमिलनाडु की वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ बजट में महिलाओं के लिए सोने का सिक्का और साड़ी योजना तथा छात्रों के लिए लैपटॉप की घोषणा की गई। साथ ही मुफ्त बिजली योजना जारी रखने का निर्णय लिया गया।

चेन्नई। तमिलनाडु की वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। टीवीके सरकार के पहले बजट में महिलाओं के लिए सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी योजना की घोषणा की गई, जिसके लिए 812 करोड़ रुपए का प्रावधान है। सरकार ने 2031 तक राज्य को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। बजट में पहली बार हज पर जाने वालों की सब्सिडी 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए, कॉलेज छात्रों के लिए वेट्री लैपटॉप योजना और 3,734 सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए 300 करोड़ रुपए की घोषणा भी की गई।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख योजनाएं जारी रहेंगी।  महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित विशेष त्वरित प्रतिक्रिया बल का संचालन भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार अपने सभी चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन