शादी के लिए मना किया तो लड़के के पिता ने मांग लिए पहली डेट पर खिलाए चिप्स के पैसे :  रिश्तों से ज्यादा फायदे और नुकसान का हिसाब, गूगल पे किए 100 रुपए

आपकी बेटी ने मेरे बेटे के चिप्स भी खा लिए

शादी के लिए मना किया तो लड़के के पिता ने मांग लिए पहली डेट पर खिलाए चिप्स के पैसे :  रिश्तों से ज्यादा फायदे और नुकसान का हिसाब, गूगल पे किए 100 रुपए

बेंगलुरु में अरेंज मैरिज की मुलाकात बनी “158 रुपये” की कहानी। कॉफी डेट पर लड़की ने अपनी कॉफी खुद पे की, लड़के ने चिप्स शेयर किए। रिश्ता आगे न बढ़ने पर लड़के के पिता ने खर्च का हिसाब भेज दिया—चिप्स तक जोड़कर! जवाब में लड़की की मां ने 100 रुपये गूगल पे कर तंज कसा—“खुश रहिए।”

बेंगलूरु। आजकल अरेंज मैरिज का माहौल कुछ-कुछ शेयर बाजार जैसा लगता है, जहां लोग रिश्तों से ज्यादा अपने फायदे और नुकसान का हिसाब लगाने में लगे रहते हैं। हाल ही में एक वर्किंग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया। लड़की ने बताया कि वह एक लड़के से पहली बार कॉफी पर मिलने गई थी। वह समय से पहले पहुंच गई, आराम से अपनी कॉफी पी और उसका भुगतान भी खुद ही कर दिया। कुछ देर बाद लड़का आया, जिसने अपने लिए कॉफी और साथ में चिप्स ऑर्डर किए। बातचीत के दौरान माहौल थोड़ा सहज हुआ और लड़के ने लड़की को भी चिप्स ऑफर किए, जिसमें से लड़की ने कुछ खा लिए।

आपकी बेटी ने मेरे बेटे के चिप्स भी खा लिए

मुलाकात खत्म हुई और कुछ दिनों बाद लड़की ने शादी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद लड़की के घर लड़के के पिता ने फोन किया। उन्होंने लड़की की मां से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे को बेंगलुरु में आना-जाना काफी महंगा पड़ता है। ऊपर से आपकी बेटी ने हमारे बेटे के हिस्से के चिप्स भी खा लिए थे। इसलिए उन्होंने पूरे खर्च का हिसाब जोड़कर 158 रुपए की मांग रख दी। ये सुनकर लड़की की मां भी हैरान रह गई।

100 रुपए गूगल पे किए

Read More दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे

उन्होंने बिना ज्यादा बहस किए तुरंत 100 रुपए गूगल पे कर दिए और साथ में एक मजेदार संदेश भी भेजा। उन्होंने लिखा कि हो सकता है मेरी बेटी ने कम खाया हो और आपके बेटे ने ज्यादा, इसलिए आप ये 100 रुपए रख लीजिए और खुश रहिए। इस जवाब में हल्का व्यंग्य भी था और एक सटीक प्रतिक्रिया भी।

Read More रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

Tags: money

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ तत्काल वार्ता बहाल करने का आग्रह किया...
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र 
युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
लाइफ़लॉंग लर्निंग विभाग की पहल: हृदय आधारित ध्यान और सकारात्मक आदतों से विद्यार्थी गढ़ेंगे अपना भविष्य
केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज: गुरूवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व