इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया ज़हर: 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से खुला हत्या का राज, हत्यारा पति गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया ज़हर: 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से खुला हत्या का राज, हत्यारा पति गिरफ्तार
हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने 5 महीने पुराने संदिग्ध मौत मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति अफजाल को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम और एफएसएल (FSL) रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी ने पत्नी की बीमारी से तंग आकर वारदात को अंजाम दिया था।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच माह पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके पति अफजाल द्वारा इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने के कारण हुई है।

शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अफजाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More राज्यसभा में खड़गे ने उठाया नीट पेपर लीक मामला : जंतर-मंतर पर छात्रों पर किया लाठीचार्ज, सरकार कर रही मारने की कोशिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प