गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका

छात्रों पर बल प्रयोग की जवाबदेही तय करने की मांग

गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय तक विरोध मार्च किया। अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को पुलिस ने डीडीयू मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। युवा कांग्रेस ने छात्रों पर बल प्रयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डीडीयू मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन और घातक बल के इस्तेमाल की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि यह गृह मंत्री के आदेश पर हुआ तो जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि उनकी जानकारी के बिना हुआ, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।  उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से गृह मंत्री को बर्खास्त करने और नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान भी चलाया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत देते हुए तीन प्राथमिकियों में 30 नवंबर...
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े
शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण