दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

शेयर बाजार की शानदार वापसी: गिरावट के बाद सेंसेक्स हरे निशान पर

दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

शुरुआती कारोबार में 1600 अंक की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की। ट्रंप के बयान से उपजी घबराहट के बावजूद, आखिरी घंटे में आईटी और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर बंद हुआ। रुपये की मजबूती और HCL टेक जैसे दिग्गजों ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 1,600 अंक तक टूटने वाला बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 72,262 अंक पर खुला और एक समय 1,588 अंक लुढ़क चुका था। आखिरी एक घंटे में आईटी और निजी बैंकिंग कंपनियों में हुई लिवाली से यह 185.23 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त में 22,713.10 अंक पर पहुंच गया। ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ अमेरिका के मिशन को सफल बताया, लेकिन कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह खाड़ी देश पर हमले और तेज किये जायेंगे। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही। हालांकि रुपये में जबरदस्त तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजारों पर असर कम दिखा।

वृहत बाजार गिरावट में रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.38 प्रतिशत फिसल गया। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक 2.60 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियलटी, धातु, निजी बैंकों और एफएमसीजी में भी तेजी रही। ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य, मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन सेक्टरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। टेक महिंद्रा में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक आईटीसी, भारती एयरटेल और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स में करीब ढाई फीसदी और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सनफार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन