युद्ध विराम की घोषणा के एक दिन बाद फिर गिरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 243 अंक टूटकर 77,319 पर खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र

बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला

युद्ध विराम की घोषणा के एक दिन बाद फिर गिरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 243 अंक टूटकर 77,319 पर खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र

विदेशी बाजारों के दबाव में गुरुवार को सेंसेक्स 589 अंक टूटकर 76,973 पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 23,863 के स्तर पर रहा। बैंकिंग, आईटी और फाइनेंस सेक्टरों में बिकवाली से गिरावट आई। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में धातु और मीडिया समूहों की बढ़त के साथ रिकवरी देखने को मिली।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 243.57 अंक टूटकर 77,319.33 अंक पर खुला। कुछ देर बाद ही यह करीब 613 अंक लुढ़ककर 76,960 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 589.80 अंक (0.76 प्रतिशत) नीचे 76,973.10 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 88.30 अंक की गिरावट में 23,909.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 133.45 अंक यानी 0.56 प्रतिशत के नुकसान में 23,863.90 अंक पर रहा।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर चल रहे थे। बैंकिंग, आईटी, फाइनेंस, तेल एवं गैस और रियलटी सेक्टरों में जहां बिकवाली हावी है, वहीं धातु, मीडिया, ऑटो, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक ऊपर हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो से शेयरों में गिरावट रही। टाटा, स्टील, एनटीपीसी और बीईएल के शेयर बढ़त में चल रहे हैं।

 

Read More चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर