बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद

कच्चे तेल में उछाल

बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने और पश्चिम एशिया के तनाव से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 715 अंक गिरकर बंद हुआ।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को चौतरफा बिकवाली देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 715.06 अंक (0.92 प्रतिशत) टूटकर 76,755.05 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 191.45 अंक (0.79 प्रतिशत) लुढ़ककर 23,996.25 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों का यह 09 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 4.5 प्रतिशत चढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसने निवेश धारणा को कमजोर किया।

वृहत बाजार में ज्यादा दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.54 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। ऑटो और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। रियल्टी और मीडिया सेक्टरों में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। बैंकिंग, आईटी, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक टूट गये।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत नीचे बंद हुआ। इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक नुकसान में रहे। सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एलएंडटी, टीसीएस, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

 

Read More रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
जयपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय घेरने बढ़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस...
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा
भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित
संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत
दिल्ली के छात्र आंदोलन के समर्थन में जोधपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग