बजट पेश होते ही शेयर बाजार हुए लाल, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे

बजट के बाद बाजार में भारी गिरावट

बजट पेश होते ही शेयर बाजार हुए लाल, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे

बजट पेश होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 2370 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे, एसटीटी बढ़ोतरी और बायबैक टैक्स असर दिखा।

मुंबई। बजट पेश किये जाने के बाद शेयर बाजारों में भारी गिरावट का रूख देखा गया। बता दें कि बजट पेश होते ही सेंसेक्स में 2370.36 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए। जानकारी के अनुसार, बजट में एसटीटी में इजाफा और शेयर बायबैक पर टैक्स लगाने के ऐलान से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

बजट से पहले रविवार को विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.19 अंक की बढ़त में 82,388.97 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.23 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 82,536.01 अंक पर था।

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट निवेशकों को लुभाने में विफल रहा और घरेलू शेयर बाजारों में रविवार को विशेष सत्र के दौरान शुरुआती तेजी के बाद भारी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 2,826 अंक के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में 1,546.84 अंक (1.88 प्रतिशत) टूटकर चार महीने के निचले स्तर 80,722.94 अंक पर बंद हुआ। बाजार बजट से पहले तेजी में था और एक समय 456 अंक चढ़कर 82,726.65 अंक पर पहुंच गया। लेकिन वित्त मंत्री का बजट भाषण समाप्त होते-होते बाजार अचानक तेजी से गिर गया। कुछ ही देर में यह 2,370 अंक गिरकर 79,899 अंक तक उतर गया था जो बीच कारोबार में पांच महीने का निचला स्तर है। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की गिरावट में 24,825.45 अंक पर बंद हुआ। यह इसका भी चार महीने का निचला स्तर है। सूचकांक ऊपर 25,440.90 अंक और नीचे 24,571.75 अंक तक गया। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.73 प्रतिशत गिर गया। 

Read More  भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द

एनएसई में आईटी सूचकांक की 0.57 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर गिरावट में रहे। सार्वजनिक बैंकों का सूचकांक 5.57 प्रतिशत, धातु का 4.05 प्रतिशत, तेल एवं गैस का 2.86 प्रतिशत, एफएमसीजी का 2.29 प्रतिशत, रियलिटी का 2.22 प्रतिशत, ऑटो का 2.09 प्रतिशत और निजी बैंकों का 1.22 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। 

Read More शांति की अपील: पीएम मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात, ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए युद्ध को जल्द खत्म करने पर दिया जोर

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक और अडानी पोर्टस के शेयर साढ़े पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गये। बीईएल में भी सवा पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। आईटीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच टूटे। बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दो से तीन प्रतिशत की गिरावट रही। 

Read More होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण

इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत फिसल गये। एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखी गयी। टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत और इंफोसिस का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। सनफार्मा और टाइटन के शेयर भी हरे निशान में रहे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका