दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 77,844 अंक पर बंद, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन

उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 77,844 अंक पर बंद, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 114 अंक गिरकर बंद हुआ। हालांकि, ऑटो और रियलटी शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के दबाव ने बढ़त पर ब्रेक लगा दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में टिके रहे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव बना रहा और इस बीच दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114 अंक (0.15 प्रतिशत) टूटकर 77,844.52 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त में खुलने का बाद आज दिन भर कभी लाल तो कभी हरे निशान में ऊपर-नीचे होते रहे। बीच कारोबार में सेंसेक्स ऊपर 78,384.70 अंक और नीचे 77,713.21 अंक तक गया।

वृहत बाजार में अच्छी लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.87 प्रतिशत मजबूत हुआ।
आईटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और सार्वजनिक बैंकों से सूचकांक फिसल गये जबकि ऑटो, रियलटी, निजी बैंकों और धातु समूहों के सूचकांक ऊपर बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत चढ़ा। एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में भी एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एलएंटटी और बीईएल के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर दो फीसदी के करीब टूट गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस