शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखा एक्शन

कमजोर मानसून के पूर्वानुमान से टूटा निवेशकों का भरोसा

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखा एक्शन
मौसम विभाग द्वारा इस साल कमजोर मानसून (90% बारिश) की भविष्यवाणी के बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई। बीएसई का सेंसेक्स 1,092 अंक टूटकर 74,775 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359 अंक गिर गया। आईटी को छोड़कर तेल, गैस, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून के कमजोर रहने की भविष्यवाणी से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स लगभग 1,100 अंक टूट गया। बढ़त में खुलने का बाद सेंसेक्स 1,092.06 अंक (1.44 प्रतिशत) लुढ़ककर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 359.40 अंक यानी 1.5 प्रतिशत नीचे 23,547.75 अंक पर आ गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह बताया कि इस साल मानसून सीजन में दीर्घावधि औसत के 90 प्रतिशत के आसपास बारिश होने की उम्मीद है, यानी मानसून औसत से कम रहेगा। कमजोर मानसून की चिंता में बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी।

वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।आईटी (0.60 प्रतिशत की बढ़त) को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। तेल एवं गैस, धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया। इंडिगो में सवा तीन प्रतिशत और एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा में पौने तीन प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। बीईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये। कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर लगभग दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का डेढ़ प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। एलएंडटी में भी तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित