पश्चिम एशिया संकट का बड़ा असर: सरकारी तेल कंपनियों को पहली तिमाही में 18,150 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

बढ़ी लागत से कारोबार पर पड़ा बड़ा दबाव

पश्चिम एशिया संकट का बड़ा असर: सरकारी तेल कंपनियों को पहली तिमाही में 18,150 करोड़ रुपये का भारी नुकसान
पश्चिम एशिया में उपजे सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के कारण कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने से भारत की तीनों प्रमुख सार्वजनिक तेल कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल 18,150 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। हालांकि, ईंधन के दाम बढ़ने से कंपनियों के कुल परिचालन राजस्व में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

नई​ दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 18,150 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के साथ हुई थी। हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमत अचानक बढ़ गयी। इससे तेल विपणन कंपनियों की कच्चे माल की लागत बढ़ गयी।

देश की तीनों सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को इस कारण पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के दौरान भारी नुकसान उठाना पड़ा। इंडियन ऑयल का नुकसान 2,661 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम का 3,962 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 11,526 करोड़ रुपये रहा। इस प्रकार कुल 18,150 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ है। वहीं, इस संकट के बीच बाजार में इन कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले पेट्रोलियम उत्पादों जैसे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, पीएनजी आदि के दाम भी बढ़े। इससे इन कंपनियों के सम्मिलित परिचालन राजस्व में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

तिमाही के दौरान इंडियन ऑयल का परिचालन राजस्व 2,75,972 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम का 1,59,479 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 1,44,531 करोड़ रुपये रहा। तीनों कंपनियों को सम्मिलित परिचालन राजस्व 5,79,982 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 4,68,321 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 24 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कच्चे तेली की औसत कीमत भारतीय बास्केट में लगातार सुधरती रही। अप्रैल में यह 114.48 डॉलर, मई में 106.23 डॉलर और जून में 83.22 डॉलर प्रति बैरल रही थी। जुलाई में यह औसत और घटकर 81.52 डॉलर प्रति बैरल रही जो दूसरी तिमाही के लिए अच्छे संकेत हैं। हालांकि 30 जुलाई को भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 90.04 डॉलर प्रति बैरल रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम