अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी : पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव

रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी : पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बुधवार को स्थिर रहीं—दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। 30 अक्टूबर 2024 से दरों में बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आई है। वहीं, एक्सपी95 महंगा हुआ। रुपये की कमजोरी से कंपनियों पर दबाव है, लेकिन फिलहाल राहत बरकरार है।

नई दिल्ली। देश में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को अपरिवर्तित रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में नरमी देखी गयी और लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा पांच प्रतिशत के करीब चढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

इससे पहले कच्चे तेल में तेज उछाल के बाद इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। इससे तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।  

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि