बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी: प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

सेंसेक्स 75,000 के पार

बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी: प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बंपर तेजी रही। बैंकिंग और मेटल शेयरों में लिवाली के दम पर सेंसेक्स 789 अंक उछलकर 75,398 पर बंद हुआ। भारती एयरटेल 5% से अधिक बढ़कर टॉप गेनर रहा। हालांकि, आईटी शेयरों में बिकवाली से दबाव दिखा, लेकिन निफ्टी 23,689 के स्तर पर मजबूती से बंद हुआ।

मुंबई। बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 789.74 अंक (1.06 प्रतिशत) चढ़कर 75,398.72 अंक पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार में तेजी रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 277 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,689.60 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.17 प्रतिशत चढ़ा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली रही। निफ्टी आईटी सूचकांक 1.99 प्रतिशत गिर गया। धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत तक ऊपर रहे। बैंकिंग, वित्त, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों की कंपनियों में भी निवेशकों ने अच्छा पैसा लगाया।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक सवा पांच फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। कंपनी के अच्छे तिमाही परिणाम के बाद यह तेजी देखी गयी। इटरनल का शेयर सवा तीन प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का ढाई फीसदी और अडानी पोर्ट्स का दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एलएंडटी, इंडिगो और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इंफोसिस का शेयर करीब ढाई प्रतिशत और टेक महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर डेढ़ प्रतिशत और टीसीएस का एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। हिंदुस्तान यूनीलिवर में भी गिरावट रही।

Read More लाल निशान में खुला शेयर बाजार: आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, सेंसेक्स में 900 अंक से ज्यादा गिरावट

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना