विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 600 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार: वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 600 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछलकर 77,272 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 24,000 के पार निकल गया। आईटी और फार्मा सेक्टर में लिवाली रही, जिसमें सनफार्मा 7% मजबूत हुआ। हालांकि, खराब नतीजों के कारण एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 607.92 अंक (0.79 प्रतिशत) ऊपर 77,272.13 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था। दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है।

निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सात प्रतिशत से अधिक मजबूत है। अडानी पोर्ट्स में भी तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर डेढ़ से दो फीसदी मजबूत हुए। उम्मीद से कमतर तिमाही नतीजों के कारण एक्सिस बैंक का शेयर करीब चार लुढ़क गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश