घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव : 139 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन

शेयर बाजार: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव : 139 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 78,617 और निफ्टी 24,380 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 2.5% की शानदार तेजी से बैंकिंग सेक्टर मजबूत है, जबकि ऑटो और रियल्टी क्षेत्रों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 139.36 अंक की बढ़त के साथ 78,632.90 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही 78,203 अंक तक लुढ़क गया। कुछ ही देर में वापसी करता हुआ यह 78,733.25 अंक तक मजबूत हुआ। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 123.90 अंक (0.16 प्रतिशत) की तेजी के साथ 78,617.44 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह का रहा। यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 37.95 अंक ऊपर 24,391.50 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 26.75 अंक यानी 0.11 प्रतिशत ऊपर 24,380.30 अंक पर था।

भारतीय स्टेट बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी के कारण सार्वजनिक बैंकों के समूह का सूचकांक हरे निशान में है। अन्य सभी सेक्टरों पर दबाव है। रियलिटी, ऑटो, धातु, रसायन और तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी जा रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, इंडिगो, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल एक प्रतिशत के अधिक गिरे हुए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और बीईएल के शेयर भी नीचे हैं। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा मजबूत है। ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक भी लगभग डेढ़ फीसदी की बढ़त में हैं। एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी ऊपर बने हुयै हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृतिका कामरा और विजय वर्मा के बीच आपसी सम्मान : ‘मटका किंग’ को मिल रही दर्शकों से सराहना, एक-दूसरे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ कृतिका कामरा और विजय वर्मा के बीच आपसी सम्मान : ‘मटका किंग’ को मिल रही दर्शकों से सराहना, एक-दूसरे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा। विजय वर्मा और कृतिका कामरा ने एक-दूसरे की एक्टिंग...
पुष्कर घाटी बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया त्वरित संज्ञान, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश
होर्मुज में भड़का तनाव: अमेरिकी सेना द्वारा जहाज को रोके जाने के बाद ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी, नाकाबंदी का उल्लंघन करने का प्रयास
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क दुर्घटना : 16 लोगों की मौत; कई घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
गर्मी ने दिखाए तेवर : राहत के लिए भालू खा रहा आइसक्रीम, तापमान 42°C के करीब
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैस मजबूत, 92.78 पर पहुंचा
आरएसी जवान गिरधारी की गोली लगने से हुई मौत : गोली छाती में घुसी और पीठ से निकली पार, तीन दिन पहले जवान का बदमाशों ने लूटा था मोबाइल