शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 323 अंक चढ़कर 75,826 पर खुला, रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 323 अंक चढ़कर 75,826 पर खुला, रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा

वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 75,750 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी उछाल देखा गया। आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, हालांकि आईटी सेक्टर और रुपये की कमजोरी (92.43) ने दबाव बनाए रखा। ऑटो और फार्मा सेक्टर में लिवाली से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है।

मुंबई। विदेश से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.83 अंक चढ़कर 75,826.68 अंक पर खुला। इसके बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय 247.25 अंक (0.33 प्रतिशत) ऊपर 75,750.10 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 84.40 अंक की तेजी में 24,493.20 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 80.35 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 23,489.15 अंक पर रहा।

इस बीच रुपये पर दबाव जारी रहा और शुरुआती कारोबार में यह 15 पैसे टूटकर 92.4325 रुपये प्रति डॉलर पर था। ऑटो, धातु, फार्मा, निजी बैंक और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में तेजी रही जबकि आईटी, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस कंपनियों के समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया।

सेंसेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल, इटरनल और मारुति सुजुकी का रहा। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र