वॉल स्ट्रीट से लेकर कच्चे तेल तक नजर, अगले सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों पर निर्भर

अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर

वॉल स्ट्रीट से लेकर कच्चे तेल तक नजर, अगले सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों पर निर्भर
घरेलू शेयर बाजार की दिशा आगामी सप्ताह में वैश्विक घटनाक्रमों और कॉर्पोरेट नतीजों से तय होगी। निवेशकों की नजर मुख्य रूप से 9 जुलाई को आने वाले आईटी दिग्गज टीसीएस के पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों पर रहेगी। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संकेत भी बाजार की चाल को काफी हद तक प्रभावित करेंगे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में बाजार की दिशा वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते के लिए जारी वार्ता, विदेशी शेयर बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की नजर होगी। घरेलू स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस के पहली तिमाही के परिणाम भी अगले सप्ताह 09 जुलाई को आने हैं।

पिछले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट रही जबकि अगले तीन दिन अच्छी तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 663.44 अंक (0.86 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में शुक्रवार को 77,763 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 214.85 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 24,270.85 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.11 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.05 प्रतिशत की साप्ताहिक मजबूती के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में 20 कंपनियों में गत सप्ताह तेजी रही। इटरनल का शेयर 10.24 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फिनसर्व में 7.46 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 5.42, मारुति सुजुकी में 4.53 और अडानी पोर्ट्स में 4.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। टाइटन का शेयर 3.98 प्रतिशत, ट्रेंट का 3.84, एशियन पेंट्स का 3.53, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.49 और भारती एयरटेल का 3.24 प्रतिशत चढ़ गया। बीईएल में 2.75 प्रतिशत, सन फार्मा में 2.28, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.99, आईसीआईसीआई बैंक में 1.61, पावरग्रिड में 1.41, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.27 और एनटीपीसी में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस में भी साप्ताहिक तेजी रही।

नुकसान उठाने वालों में एलएंडटी का शेयर सप्ताह के दौरान 4.58 प्रतिशत टूट गया। कोटक महिंद्रा बैंक में 3.01 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.47, टेक महिंद्रा में 1.83, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.38 और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.06 फीसदी की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, टीसीएस और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Read More आरबीआई ने रेपो रेट को रखा स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह की स्थिति मजबूत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन