आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए लॉन्च किया नया मेटल कार्ड 'गज:', जानें किसे मिलेगी सुविधा

प्रीमियम बैंकिंग: IDFC फर्स्ट बैंक ने लॉन्च किया 'गज:' मेटल कार्ड

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए लॉन्च किया नया मेटल कार्ड 'गज:', जानें किसे मिलेगी सुविधा

IDFC फर्स्ट बैंक ने हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों के लिए 'गज:' क्रेडिट कार्ड पेश किया है। शक्ति का प्रतीक यह मेटल कार्ड शून्य विदेशी मुद्रा शुल्क और विशेष लाइफस्टाइल लाभ प्रदान करता है।

नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग के ग्राहकों के लिए मेटल कार्ड 'गज:' पेश करने की घोषणा की है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कार्ड खास तौर पर बैंक के हाई-नेट-वर्थ वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है और सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को दिया जायेगा जिन्हें इसके लिए बैंक की तरफ से निमंत्रित किया जायेगा। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'गज:' क्रेडिट कार्ड बैंक की प्रीमियम मेटल कार्ड सीरीज अश्व-मयूर-गज: त्रिमूर्ति का सबसे खास हिस्सा है। संस्कृत में 'गज:' का अर्थ हाथी होता है जो शक्ति, बुद्धिमानी, स्थिरता और राजसी शान का प्रतीक है।'गज:' क्रेडिट कार्ड आम ग्लोबल डिजाइन से अलग है। इसे धातु पर तैयार किया गया है और इसका सिग्नेचर दो-हाथी वाला डिजाइन है।

इस कार्ड की जॉइनिग और वार्षिक फीस 12,500 रुपये है जिस पर जीएसटी अलग से देय होगा। कार्ड के साथ 12,500 इनविटेशन रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप पर यात्रा के टिकट बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिवॉर्ड प्वाइंट एक रुपये के बराबर है। इसके अलावा,'गज:' कार्ड के साथ शून्य विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क, और प्रीमियम ट्रैवल तथा लाइफस्टाइल सुविधाएं भी मिलती हैं। ट्रिप कैंसलेशन की स्थिति में 50,000 रुपए तक का कवर, गोल्फ राउंड्स, एयरपोर्ट मीट-एंड-ग्रीट और ट्विन-हाथी वाला मेटल डिज़ाइन मिलकर ‘गज:’ को एक भरोसेमंद प्रीमियम कार्ड बनाते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में क्रेडिट कार्डस, फास्टैग और लॉयल्टी के प्रमुख शिरीष भंडारी ने कहा, गज: क्रेडिट कार्ड भारत की विरासत और उसके दिग्गजों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है। कई सुविधाओं और प्रेरक भारतीय डिजाइन को शामिल करके हमने इसे हर तरह से परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया है। यह कार्ड हमारी अश्व-मयूर-गज: त्रिमूर्ति का सबसे बड़ा हिस्सा है और आधुनिक भारतीयों की समझदारी और ताकत को उजागर करता है।

Read More जनगणना-2027 की उलटी गिनती शुरू : 1 अप्रैल से पहला चरण, दूसरे चरण में होगी जातिगत गणना, पहली बार सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप के जरिए होटल बुकिंग पर 50 गुना और फ्लाइट बुकिंग पर 25 गुना रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को ट्रैवल पर 33 प्रतिशत तक वैल्यू रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा, घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री, एक गेस्ट के साथ, सफर को और आरामदायक बनाती है।

Read More ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 

 

Read More मुंबई की 'मेट्रो वुमन' का नया सफर: अश्विनी भिड़े बनीं बीएमसी की पहली महिला आयुक्त, भूषण गगरानी का लेगी स्थान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत