फेड के ब्याज दर स्थिर रखने से शेयर बाजारों में भारी गिरावट: सेंसेक्स 2,496 अंक लुढ़ककर 74,207 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 2,496 अंक और निफ्टी 775 अंक टूटा

फेड के ब्याज दर स्थिर रखने से शेयर बाजारों में भारी गिरावट: सेंसेक्स 2,496 अंक लुढ़ककर 74,207 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने से वैश्विक बाजारों में मायूसी छा गई, जिसका असर दलाल स्ट्रीट पर भी दिखा। सेंसेक्स 3.26% गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली रही, जिससे निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए।

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेपो दरों को स्थिर रखने के फैसले से निराश निवेशकों की बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 2,496.89 अंक (3.26 प्रतिशत) लुढ़ककर 74,207.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 775.65 अंक टूटकर 23,002.15 अंक पर आ गया। यह दोनों का 11 महीने से ज्यादा का निचला स्तर है। 

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बुधवार को समाप्त दो दिवसीय बैठक में नीतिगत दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखने का फैसला किया। इससे अमेरिका के साथ एशिया और यूरोप के शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट आयी। सेंसेक्स की शुरुआत ही 1,953 अंक की गिरावट में 74,751 अंक पर हुई। हालांकि खुलने के तुरंत बाद यह 75,354 अंक तक चढ़ गया, लेकिन धीरे-धीरे इसका ग्राफ नीचे उतरता गया। इसका निचला स्तर 73,951 अंक रहा। निफ्टी का ग्राफ भी इसी तरह का रहा। 

बाजार में बिकवाली इस कदर सर्वव्यापी रही कि सभी सूचकांक और सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। मझौली कंपनियों का मिडकैप-50 सूचकांक 3.29 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.94 प्रतिशत गिर गया। ऑटो सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। एनएसई में वित्त, बैंकिंग, आईटी, धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। सबसे कम 1.98 प्रतिशत की गिरावट तेल एवं गैस सेक्टर के सूचकांक में देखी गयी।

सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं। इटरनल का शेयर साढ़े पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी पांच प्रतिशत से अधिक गिर गये। एलएंडटी, इंडिगो, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट में चार प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। एक्सिस बैंक, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोट्रस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच फिसल गये। बीईएल, टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, सनफार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर एक से तीन प्रतिशत तक लुढ़क गये।

Read More डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,