पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

क्रूड ऑयल ब्लास्ट: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतें $118 के पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

ईरान पर सैन्य हमलों और आपूर्ति में बाधा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $118 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने सप्लाई चेन को बाधित कर दिया है, जिससे भारत सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महंगाई का खतरा मंडरा रहा है। तेल संयंत्रों पर हमलों से बाजार में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट गहराने और कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में जारी बाधाओं से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस में भारतीय कच्चे तेल की कीमत 156.29 डॉलर प्रति बैरल थी। एक तरफ शाम तक कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के आसपास थी लेकिन आज सुबह 118 डॉलर के आसपास पहुंच गई।

पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की सप्लाई रिस्क और मजबूत डिमांड ने मिलकर क्रूड को हाई-वोलेटिलिटी मोड में रखा है, जिसका सीधा असर भारत पर दिखाई दे रहा है।

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में 28 फरवरी से ईरान पर हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। तेल एवं गैस उत्पादन संयंत्रों को भी निशाना बनाया गया है। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला भी बाधित हुई है। इस सबसे कच्चा तेल तथा अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। एक सप्ताह बाद ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही
गोविन्द डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद और मर्ज करने की तैयारी में। डोटासरा...
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला
राहुल गांधी, खड़गे ने दी नवरोज पर देशवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समृद्धि का दिया संदेश
करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला