शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

बाजार अपडेट: ईरान युद्ध के तनाव से सेंसेक्स 800 अंक टूटा

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनाव और वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 824 अंक तक गोता लगाकर 73,282 के स्तर पर आ गया। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली हावी रही, जबकि मेटल और आईटी शेयरों में कुछ खरीदारी देखी गई। निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल है।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 372.49 अंक नीचे 73,734.36 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब 824 अंक की गिरावट के साथ 73,282 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 407.49 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 73,699.36 अंक पर था।

ईरान युद्ध में दोनों तरफ से हमले और तेज होने से बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। ऑटो, बैंकिंग और वित्त समूहों में ज्यादा बिकवाली रही। एफएमसीजी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक भी टूट गये। हालांकि धातु, आईटी और रियलटी समूहों में फिलहाल लिवाली हावी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 129.55 अंक गिरकर 22,838.70 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 138.25 अंक टूटकर 22,830 अंक पर रहा। सेंसक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा में तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार