घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर

शेयर बाजार में बूम

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर

घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,461 के स्तर पर पहुंच गया। ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में जबरदस्त लिवाली से बाजार को सहारा मिला। रिलायंस और मारुति जैसे दिग्गजों ने बढ़त बनाई, जबकि निफ्टी भी 24,170 के स्तर को पार कर मजबूती से कारोबार कर रहा है।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स 358.92 अंक की मजबूती के साथ 77,245.83 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 574.20 अंक (0.75 फीसदी) चढ़कर 77,461.11 अंक पर पहुंच गया। ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में हुई लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी लिवाली हावी रही। धातु समूह फिलहाल दबाव में है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 101.20 अंक ऊपर 24,096.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 177.20 अंक की बढ़त के साथ 24,172.90 अंक पर था। सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, एयरटेल, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी का अधिक योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश