अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार रुपया 11 पैसे टूटा, 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुद्रा बाजार: डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार पांचवीं गिरावट

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार रुपया 11 पैसे टूटा, 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते भारतीय रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले पांच दिनों में रुपये में कुल 125 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल में हल्की नरमी ने रुपये को और अधिक टूटने से बचाने में मदद की।

मुंबई। अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉजर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को रूपया 14.50 पैसे की गिरावट के साथ खुला था और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.16 रुपये पर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा की यह लगातार पांचवीं गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 23 पैसे टूटकर 94.0150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। इन पांच दिनों में रुपया 125 पैसे टूट चुका है।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.1 प्रतिशत कमजोर हुआ। साथ ही कच्चे तेल में भी हल्की गिरावट रही। इन दोनों कारकों ने रुपये को ज्यादा नहीं टूटने दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन