दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक हुए लाल : सेंसेक्स 251 अंक की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद हुआ सेंसेक्स

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक हुए लाल : सेंसेक्स 251 अंक की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

विदेशी बाजारों के मिश्रित संकेतों से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में सिमटा। सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 77,017 पर और निफ्टी 24,032 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी जारी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी दिखी, जबकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक नीचे बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 251.61 अंक (0.33 प्रतिशत) गिरकर 77,017.79 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई थी और दोपहर तक यह 750 अंक से ज्यादा टूट गया था, लेकिन बाद में इसने काफी हद तक वापसी की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 86.50 अंक यानी 0.36 प्रतिशत फिसलकर 24,032.80 अंक पर रहा। दोनों सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस पर बढ़त में बंद हुए थे।

वृहद बाजार में लिवाली का जोर रहा। मझौली कंपनियों का मिडकैप-50 सूचकांक 0.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत ऊपर रहा। ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टरों में अच्छी तेजी रही जबकि रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग सेक्टरों के सूचकांक नीचे बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर लगभग साढ़े तीन फीसदी मजबूत हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट में डेढ़ प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में एक प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी हरे निशान में रहे।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर डेढ़ प्रतिशत टूट गया। इटरनल, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एलएंडटी के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में रहे। मारुति सुजुकी, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इंडिगो, ट्रेंट और एनटीपीसी के शेयर भी गिर गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव