हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में दिखी जोरदार बिकवाली

सेंसेक्स 78,094.64 अंक पर बंद

हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में दिखी जोरदार बिकवाली
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली के बावजूद ऑटो, फार्मा तथा बैंकिंग शेयरों में हुई लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ हरे निशान में रहे। बजाज फाइनेंस और महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी बरकरार रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती 166.49 अंक (0.21 प्रतिशत) चढ़कर 78,094.64 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 66.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त में 24,383.60 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक क्रमशः 1.56 फीसदी और 1.05 फिसल गये। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में भी गिरावट रही। ऑटो समूह का सूचकांक 1.64 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं का 1.31 प्रतिशत, मीडिया का 2.09 प्रतिशत चढ़ा। फार्मा सेक्टर में भी तेजी देखी गयी।

वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.44 प्रतिशत मजबूत हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में अच्छे तिमाही परिणामों के बाद बजाज फाइनेंस का शेयर आठ प्रतिशत और बजाज फिनसर्व का साढ़े छह प्रतिशत से अधिक चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में साढ़े तीन प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर 1.52 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक प्रतिशत की बढ़त में रहा। बीईएल, एनटीपीसी, टाइटन, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टीसीएस और इटरनल में करीब पौने तीन प्रतिशत और इंफोसिस में 2.26 प्रतिशत की गिरावट रही। आईटीसी, इंडिगो, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा के शेयर एक से डेढ़ फीसदी फिसल गये। सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी नुकसान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया