लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन

सेंसेक्स 1,456 अंक टूटा

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन
अमेरिका-ईरान तनाव और $95.63 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचे रुपये ने शेयर बाजार को हिला दिया। मंगलवार को सेंसेक्स 1,456 अंक और निफ्टी 436 अंक लुढ़क कर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। IT और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है।

मुंबई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के पटरी से उतरने और रुपये पर जारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब लुढ़क गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,456.04 अंक (1.92 प्रतिशत) टूटकर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत नीचे 23,379.55 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का पांच सप्ताह का निचला स्तर है। शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही है। खासकर, इस सप्ताह के पहले दोनों दिन बाजार में बड़ी बिकवाली देखी गयी है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इससे विदेशों में भी ज्यादातर प्रमुख शेयर बाजार फिसल गये। इसके अलावा, रुपये के आज ऐतिहासिक निचले स्तर तक उतरने से भी बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है। पहली बार एक डॉलर 95.50 रुपये प्रति डॉलर से ज्यादा का बोला गया है। फिलहाल यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर पर है। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.17 प्रतिशत गिर गया।

सभी सेक्टर दबाव में रहे। रियलटी समूह का सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। आईटी का सूचकांक पौने चार प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का। ऑटो, मीडिया, रसायन, वित्त, बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयर साढ़े चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में चार प्रतिशत से अधिक और टीसीएस में पौने चार प्रतिशत की गिरावट रही। टाइटन, बीईएल, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, इंडिगो और एलएंडटी के शेयर भी दो प्रतिशत दो से तीन प्रतिशत तक फिसल गये। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। एक्सिस बैंक का शेयर भी लाल निशान में रहा।

Read More अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया