कंपनियों के नतीजों, वैश्विक कारकों से तय होगी सोमवार को बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

नतीजों के सीजन पर निवेशकों की नजर

कंपनियों के नतीजों, वैश्विक कारकों से तय होगी सोमवार को बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% की साप्ताहिक गिरावट के बाद बाजार अब Q3 नतीजों पर केंद्रित है। सोमवार को TCS और HCL Tech के परिणामों के साथ आईटी सेक्टर दिशा तय करेगा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह 2.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक कारकों पर होगी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के आंकड़े आने शुरू हो गये हैं। सोमवार 12 जनवरी को प्रौद्योगिकी कंपनियों एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा समूह की टीसीएस के वित्तीय नतीजे जारी किये जाने हैं। इसके बाद 15 जनवरी को इसी क्षेत्र की इंफोसिस और 16 जनवरी को टेक महिंद्रा के नतीजे आयेंगे। 17 जनवरी को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे आयेंगे। कुछ और प्रमुख बैंकों के परिणाम भी सप्ताह के दौरान जारी किये जाने हैं। 

इसके अलावा निवेशक वैश्विक स्तर पर जारी व्यापार और भू-राजनीतिक उथल-पुथल पर भी नजर बनाये हुए हैं। इस सभी कारकों का असर बाजार पर देखा जायेगा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,185.77 अंक (2.55 प्रतिशत) टूटकर सप्ताहांत पर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 645.25 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में 25,683.30 अंक पर आ गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 2.34 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 3.08 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट रही।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयर लाल निशान में और अन्य 11 के हरे निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक 9.82 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 7.36 प्रतिशत लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में 6.24 फीसदी, इंडिगो में 5.13, पावरग्रिड में 4.61, एनटीपीसी में 4.53, भारती एयरटेल में 3.77, आईटीसी में 3.73 और अडानी पोर्टस में 3.59 फीसदी की गिरावट रही। 

Read More राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला

सप्ताह के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.28 प्रतिशत, एलएंडटी का 3.27, कोटक महिंद्रा बैंक का 3.11, बजाज फाइनेंस का 3.04, मारुति सुजुकी का 2.71, टाटा स्टील का 2.49 और बजाज फिनसर्व का 2.23 फीसदी गिर गया। टेक महिंद्रा का शेयर 1.94 फीसदी, इंफोसिस का 1.58 और टीसीएस का 1.30 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

Read More पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा 

बीईएल में सबसे अधिक 3.91 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। टाइटन का शेयर 3.76 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 3.60, एशियन पेंट्स का 1.88, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.37 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.11 प्रतिशत ऊपर रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और सनफार्मा में 0.47 प्रतिशत तक की तेजी रही।

Read More लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं