नकारात्मक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला बाजार; एचसीएल, टीसीएस और टेक महिंद्रा सहित इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

नकारात्मक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला बाजार; एचसीएल, टीसीएस और टेक महिंद्रा सहित इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने और वैश्विक मंदी के संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भारी बिकवाली के दबाव में लाल निशान में आ गए।

मुंबई। कच्चे तेल में तेजी और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 683 अंक की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स की शुरुआत 683.20 अंक उतरकर 75,708.19 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 692.80 अंक (0.91 प्रतिशत) फिसलकर 75,698.59 अंक पर रहा। एक समय यह 75,614 अंक तक उतर गया था दो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले करीब 778 अंक कम है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता टूटने के बाद से ही कच्चे तेल में तेजी है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा, जो कुछ ही दिन पहले गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों में भी फिलहाल बिकवाली चल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 203.25 अंक की गिरावट में खुला। खबर लिखे जाते समय यह 189.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत लुढ़ककर 23,680.15 अंक पर था। वृहत बाजार में भी बराबर की बिकवाली देखी जा रही है। इस समय एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों पर दबाव है। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सीमेंट और तेल एवं गैस क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली हो रही है।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत नीचे है। इटरनल, भारती एयरटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टाल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर हैं।

 

Read More उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार: आईटी, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से सकारात्मक संवाद के बाद सामाजिक...
पेपर लीक की घटनाएं कोई मामूली बात नहीं, वीडियो जारी कर बोले मोदी 
छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार
परवन बांध की टेस्टिंग, 16 गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह
अमेरिका ने क्यूबा के 9 संगठनों पर लगाया प्रतिबंध, वामपंथी सरकार को बनाए रखने में की मदद
टी-20 : श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चखा पहली जीत का स्वाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
ब्रिटेन के फैसले पर भड़का ईरान, अमेरिकी सैन्य अभियान में मदद को बताया आक्रामकता और युद्ध अपराध