शुरुआती 604 अंकों की गिरावट से उबरा बाजार, आईटी शेयरों की दमदार खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

टीसीएस और एचसीएल टेक की तेजी ने संभाला बाजार

शुरुआती 604 अंकों की गिरावट से उबरा बाजार, आईटी शेयरों की दमदार खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद
शुरुआती कारोबार में 600 से अधिक अंकों की भारी गिरावट के बाद, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार वापसी करते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों में आई जोरदार तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तरों से उबरने में सफल रहे।

मुंबई। आईटी कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए अंत में मामूली बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 604 अंक नीचे खुला था। हालांकि दोपहर बाद हुई लिवाली से यह 47.01 अंक (0.06 प्रतिशत) चढ़कर 77,616.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 4.10 अंक (0.02 प्रतिशत) की बढ़त में 24,211 अंक पर रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.03 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी आईटी की 3.59 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के अलावा मीडिया, ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी अच्छी तेजी देखी गयी। वहीं, एफएमसीजी, धातु और रसायन समूहों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर करीब साढ़े पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर पांच प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इंफोसिस में तीन से साढ़े चार प्रतिशत की तेजी रही। एनटीपीसी का शेयर दो प्रतिशत चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पौने दो फीसदी से अधिक की बढ़त में रहा। पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में भी तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर दो प्रतिशत टूट गये। इटरनल, इंडिगो, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिरे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन