शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों मजबूत, निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयर चमके

सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में दमदार बढ़त

शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों मजबूत, निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयर चमके
घरेलू शेयर बाजारों में नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में निवेशकों द्वारा की गई भारी लिवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 176 अंक की मजबूती के साथ खुला और देखते ही देखते 350 से अधिक अंक ऊपर चढ़ गया। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त के साथ 24,300 के पार कारोबार कर रहा है।

मुंबई। निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। सेंसेक्स 176.99 अंक की बढ़त में 77,940 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 356.50 अंक (0.46 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 78,120.40 अंक पर था। वित्तीय कंपनियों, निजी बैंकों, रसायन, धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी बनी हुई है। सार्वजनिक बैंकों, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और एफएमसीजी सेक्टरों में गिरावट है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 36 अंक चढ़कर 24,306.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 104.40 अंक यानी 0.43 प्रतिशत ऊपर 23,375.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी बनी हुई है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, टीसीएस और आईटीसी के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज