एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर

सेंसेक्स और निफ्टी की ऊंची छलांग

एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बुलीश मोड में रहा। आईटी और मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स ने 82,800 का स्तर छुआ। निफ्टी 25,500 के पार। इंफोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गजों ने बाजार की इस बढ़त को मजबूती प्रदान की।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 304.20 अंक की बढ़त के साथ 82,225.92 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 465.24 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 82,691.16 अंक पर था। बीच कारोबार में एक समय सेंसेक्स 82,807 अंक पर पहुंच गया था जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 681 अंक अधिक है। 

आईटी और धातु सेक्टरों में अधिक तेजी रही। विशेषकर आईटी सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से जारी बिकवाली के बाद कम स्तर पर लिवाली देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी से भी घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 87.95 अंक की बढ़त में 25,424.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 142.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 25,567.40 अंक पर था।

रसायन को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी देखी गई। आईटी, धातु, ऑटो, फार्मा, बैंकिंग, तेल एवं गैस और रियलिटी सेक्टरों की सूचकांक ऊपर थे। सेंसेक्स की बढ़त में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एयरटेल का ज्यादा योगदान रहा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ