दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स

दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह की शानदार तेजी के बाद दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 77,988 पर बंद हुआ। निफ्टी भी लाल निशान में रहा, हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी जारी रही। आईटी और मेटल शेयरों में बढ़त रही, जबकि बैंकिंग सेक्टर ने बाजार पर दबाव बनाया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद दिग्गज कंपनियों में ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली देखी गयी और प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए। सुबह 566 अंक चढ़कर खुलने वाला बीएसई का सेंसेक्स 122.56 अंक (0.16 प्रतिशत) गिरकर 77,988.68 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 34.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत नीचे 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज एक हजार अंक से अधिक का उतार-चढ़ाव रहा। यह ऊपर 78,730.32 अंक और नीचे 77,674.93 अंक तक गया। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में अच्छी लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहे।

धातु, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में अच्छी तेजी थी। वहीं, ऑटो, बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर पौने दो प्रतिशत और टाइटन का डेढ़ फीसदी टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब एक प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयर भी फिसल गये।

ट्रेंट का शेयर तीन प्रतिशत और इटरनल का ढाई प्रतिशत ऊपर रहा। अडानी पोर्ट्स भी सवा दो प्रतिशत चढ़ा। बीईएल, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयर एक प्रतिशत से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल