अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में घेरलू शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 343 अंक की बढ़त के साथ 77,257 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से निवेशक उत्साहित

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में घेरलू शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 343 अंक की बढ़त के साथ 77,257 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर

वैश्विक शांति की उम्मीदों ने भारतीय शेयर बाजार में जोश भर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव की सराहना के बाद सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछला, वहीं निफ्टी भी 24,200 के पार निकल गया। ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर में चौतरफा लिवाली से बाजार में शानदार रौनक देखी जा रही है।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में नयी उम्मीद जगने से शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।बीएसई का सेंसेक्स 343.77 अंक की बढ़त में 77,257.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 813.04 अंक (1.06 प्रतिशत) चढ़कर 77,726.54 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66 अंक की मजबूती के साथ 24,063.55 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 241.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत ऊपर 24,238.75 अंक पर रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप ने ईरान के नये प्रस्ताव की तारीफ करते हुए कहा है कि वह इसके प्रारूप का इंतजार कर रहे हैं। इससे निवेशकों में उत्साह देखा गया और दूसरे एशियाई बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी रही। बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच ऑटो, रसायन, रियलटी और एफएमसीजी सेक्टरों में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। वित्त, बैंकिंग और धातु सेक्टरों में भी अच्छी मजबूती रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर फिलहाल साढ़े चार प्रतिशत ऊपर चल रहा है। हिंदुस्तान यूनीलिवर पौने चार प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स तथा एलएंडटी ढाई-ढाई प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एशियन पेंट्स दो-दो प्रतिशत मजबूत हैं। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव