शेयर बाजारों में लौटी रोनक: सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद, इनं कंपनियों में दिखा एक्शन 

बाजार में रौनक: सेंसेक्स 918 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

शेयर बाजारों में लौटी रोनक: सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद, इनं कंपनियों में दिखा एक्शन 
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की खबरों से घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 918 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 24,050 का स्तर पार किया। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में चौतरफा लिवाली से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई, जिससे बाजार 10 मार्च के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए जारी वार्ता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 918.60 अंक (1.20 प्रतिशत) चढ़कर 77,550.25 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 275.50 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त में 24,050.60 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 10 मार्च के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए पाकिस्तान में आज से हो रही वार्ता से बाजार में निवेश धारणा को मजबूती मिली है।

चौतरफा लिवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी की 1.91 फीसदी की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो में सबसे अधिक 2.85 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग, वित्त और रियलटी सेक्टरों के सूचकांक भी दो प्रतिशत चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर चार प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक में भी तीन फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत चढ़े।

अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। इटरनल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे। सनफार्मा का शेयर साढ़े तीन फीसदी से अधिक टूट गया। इंफोसिस में करीब तीन प्रतिशत और टीसीएस में करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एक फीसदी के करीब नीचे बंद हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर