डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा : 94.11 पर कर रहा कारोबार, बाजार में बढ़ी हलचल

मुद्रा बाजार: डॉलर के मुकाबले रुपया 94 के पार, रिकॉर्ड गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा : 94.11 पर कर रहा कारोबार, बाजार में बढ़ी हलचल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपया 10 पैसे टूटकर 94.11 के स्तर पर पहुंच गया है। 30 मार्च के बाद यह पहली बार है जब भारतीय मुद्रा इतनी कमजोर हुई है। ब्रेंट क्रूड के 103 डॉलर तक पहुँचने से रुपये पर दबाव बरकरार है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 10 पैसे टूटकर 94.11 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। रुपया 30 मार्च के बाद पहली बार 94 प्रति डॉलर से अधिक कमजोर हुआ है। भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक आज 0.10 प्रतिशत मजबूत हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब एक फीसदी की तेजी रही और लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 103 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा दबाव में रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमृत 2.0 मिशन: सीवरेज कार्य में तेजी के लिए 5950.86 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत, रवि जैन ने जारी किए आदेश अमृत 2.0 मिशन: सीवरेज कार्य में तेजी के लिए 5950.86 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत, रवि जैन ने जारी किए आदेश
मिशन अमृत 2.0 के तहत राजस्थान में ₹5950.86 करोड़ की 48 सीवरेज परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। शासन सचिव रवि...
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ किए गोविंद देवजी के दर्शन : फैंस में फोटो लेने की होड़, मंदिर में घेरा
जयपुर में थ्री डिजिट घोटाला : 2129 वाहनों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 40 कर्मचारी और ठेकेदार नामजद 
कांग्रेस का केंद्र पर निशाना : पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की राजीव गांधी की पहल ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी, दो लाख से अधिक गांवों को मिल रहा फायदा
चांदी और सोना कमजोर चांदी 3500 रुपए और शुद्ध सोना 600 रुपए सस्ता 
दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत
किशनपोल का विरासत संग्रहालय बदलेगा रूप : नए अंदाज़ में सजेगा इतिहास, केमिकल ट्रीटमेंट से संवारी जा रहीं प्राचीन धरोहरें